
PM मोदी आज जी-20 समूह की भारत की अध्यक्षता के शुभंकर, वेबसाइट का करेंगे अनावरण
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समूह की भारत की अध्यक्षता के शुभंकर और वेबसाइट का आज अनावरण करेंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी।मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश की जी-20 की अध्यक्षता का शुभंकर, विषयवस्तु और वेबसाइट भारत के संदेश और दुनिया के प्रति उसकी व्यापक प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करेंगी।
भारत एक दिसंबर से इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी-20 या 20 देशों का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है।























