
PM नरेंद्र मोदी आज जी- 20 नेताओं के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन की करेंगे मेजबानी
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (22 नवंबर) को एक वर्चुअल जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मीटिंग में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी20 सदस्यों के नेताओं के साथ-साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। साल 2024 में ब्राजीलियाई जी20 प्रेसीडेंसी के दौरान जी20 ट्रोइका में भारत, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय ने गए शनिवार एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कि 10 सितंबर को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुक्रम में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। बयान के अनुसार अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं के साथ-साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में जी-20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया था।























