NIA ने कश्मीर घाटी में एक साथ इतने स्थानों पर ताबडतोड छापेमारी
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) NIA ने आज सुबह को घाटी में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी गतिविधि से संबंधित एक मामले में जांच के सिलसिले में ये छापेमारी की गई है। आज सुबह NIA की टीमें सुरक्षाबलों के साथ बांदीपोरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां पहुंची। जहां इन चार जिलों में छह जगहों पर जांच की जा रही है।