
एनएचएआई ने सडक़ निर्माण के मामले में बना दिया विश्व रिकॉर्ड
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सडक़ निर्माण के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर 105 घंटे 33 मिनट में लगातार काम करके 75 किलोमीटर ‘बिटुमिनस लेन’ बनाकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड कतर के नाम था। वहां की राजधानी दोहा में 2019 में 10 दिन में 25 किमी लंबी सडक़ बनाई गई थी।
केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 75 किलोमीटर की एकल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड की कुल लंबाई 37.5 किलोमीटर की दो-लेन वाली पक्की सडक़ के बराबर है. इसे बनाने का काम 3 जून को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर शुरू किया गया था और यह 7 जून को शाम 5 बजे बनकर तैयार हो गया.





















