MSP व किसान नेताओं की रिहाई की मांग, रातभर जाम रहा
पिपली व अनाज मंडी पीपली के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में धारा 144
सूरजमुखी ही नहीं अन्य फसलों को लेकर भी एमएसपी गारंटी कानून लागू किए जाने सहित अन्य मांगे भी रखी जाएंगी- राकेश टिकैत
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) किसानों की सूरजमुखी को लेकर ‘एमएसपी दिलाओ-किसान बचाओ रैली’ हुई। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे है।
किसान नेता राकेश टिकैत भी रात भर हजारों किसानों के साथ नेशनल हाईवे पर जमे रहे। उन्होंने भी एलान किया है कि सूरजमुखी ही नहीं, अन्य फसलों को लेकर भी एमएसपी गारंटी कानून लागू किए जाने सहित अन्य मांगे भी रखी जाएंगी। वहीं, सरकार को धरना दे रहे किसानों का दो टूक जवाब है कि सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने व जेल से किसान नेताओं की रिहाई होने तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा।
























