
MSP गारंटी कानून की मांग को लेकर किसान दिल्ली में निकालेंगे पैदल मार्च
दिल्ली, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक किसान एमएसपी कानून के लिए पैदल मार्च निकालेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत दो टूक कहते हैं कि MSP गारंटी कानून बनाने के बाद ही किसानों को फायदा होगा। इसी मुद्दे पर किसान आज दिल्ली में रैली निकालेंगे।





















