
IPL-2023 रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को हराया
चंडीगढ़, 9 मई (विश्ववार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 179 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 मैच में 10 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में यह टीम पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब भी 11 मैच में 10 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
इस मैच में पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने तीन और हर्षित राणा ने दो विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नीतीश राणा ने 51 और आंद्रे रसेल ने 42 रन बनाए। पंजाब के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट लिए।





















