
केकेआर को जहां कुछ कड़े फैसले लेने होंगे वही पंजाब को भी खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। वह आठवें स्थान पर काबिज केकेआर से दो अंक की बढ़त के साथ एक पायदान ऊपर है लेकिन इन दोनों टीम पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।





















