चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रन से हरा दिया. पुणे के एमसीए स्टेडियम में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. इसके जवाब में कोलकाता की टीम 14.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई