

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया. हैदराबाद ने सुपर ओवर में पहले खेलते हुए 7 रन बनाए थे. दिल्ली ने 6 गेंद पर 8 रन बनाकर मैच जीत लिया. इससे पहले आईपीएल 2021 के 20वें मैच का में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 159 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद ने भी 7 विकेट पर 159 रन बना डाले. अंतिम ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 16 रन बनाने थे. लेकिन 15 रन बने और मैच सुपर ओवर में चला गया था. यह सीजन का पहला सुपर ओवर था. जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. टीम की यह चौथी जीत है



















