
दिल्ली, 2 मई (विश्ववार्ता)IPL 2021 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मुंबई का टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे। मुंबई की ओर से कीरोन पोलार्ड ने 34 बॉल पर 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।



















