
दिल्ली 8 मार्च (विश्ववार्ता): BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 14 का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, IPL का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होगा और 30 मई तक चलेगा। 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे।पिछला सीजन कोरोना के कारण मार्च-अप्रैल के बजाय सितंबर-नवंबर में देश के बाहर कराया गया था। इस बार टूर्नामेंट की भारत में वापसी हुई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश में टूर्नामेंट होने के बावजूद कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















