IND vs SA: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया
विशाखापट्टनम 15 जून (विश्ववार्ता) भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया है। इस हार के बावजूद मेहमान टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रुतुराज गायकवाड़ (57) की बदौलत 179/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 131 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।