
दिल्ली 11 दिसंबर (विश्ववार्ता) . भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ शुरू होने में एक हफ्ते से में कम का समय रह गया है. दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. लेकिन क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर आज फैसला हो सकता है. रोहित अनफिट होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सकते थे. आज रोहित के फिटनेस को लेकर नैशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) अपना फ़ाइनल रिपोर्ट BCCI को सौंप सकती है.




















