
पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आते हुए
IMA ने सीएम राहत कोष मे दिया इतने लाख रुपये का चेक,पंजाब सीएम मान ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भीषण बाढ की चपेट मे है पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे है। पंजाब सीएम मान ने आज टवीट कर बताया कि आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA ) पंजाब का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा और सीएम राहत कोष के लिए 35 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अपना एक माह का वेतन भी सीएम राहत कोष में दिया।























