
ICC टेस्ट रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 बनी टीम इंडिया
नई दिल्ली. 7 मार्च (विश्ववार्ता) इंडिया ने 4 टेस्ट की सीरीज 3-1 से जीत ली। अब टीम इंडिया ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। उसका खिताबी मुकाबला 18 जून को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से होगा। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 160 रन की बढ़त ली। इस लीड को इंग्लिश टीम उतार नहीं सकी और मैच के तीसरे दिन ही 135 रन पर सिमट गई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार को ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है।



















