
HSGPC के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने नव नियुक्त 38 सदस्यों और हरियाणा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा 21 दिसंबर को कार्यकारिणी का चुनाव होगा।























