चंडीगढ से बडी खबर: युवक ने काटा अपना गला, हालत गंभीर
चंडीगढ, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पीजीआई के पास से बडी खबर सामने आ रही है कि इस वारदात ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, पीजीआई न्यू ओपीडी के नजदीक एक युवक ने अपना गला काट लिया।
बताया जा रहा है कि, युवक ने अपने ही हाथों से तेजधार हथियार से अपने गले पर चौतरफा कई वार किए। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और तड़पने लगा।
इधर युवक की इस हालत को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां सूचना पाते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस व पीजीआई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उक्त युवक ने खुद से खुद का गला क्यों काटा? क्या कारण रहे? इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। युवक हिमाचल के सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।