Haryana: BJP में शामिल हुए इस नेता के घर पड़ा ED का छापा
रुपये गिनने की मशीन और तीन बैंक कर्मचारी बुलाए
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग के आवास व अन्य प्रतिष्ठानों पर ईडी की दबिश दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। वीरवार दोपहर से जारी कार्रवाई के दौरान क्या बरामद किया गया। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम ने दो से तीन बैंक कर्मी और रुपये की गिनती के लिए मशीन मंगवाई थी। जांच के दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।





















