
भूख सूचकांक में भारत की स्थिति पाकिस्तान-श्रीलंका से भी खराब
दुनिया के 121 देशों का हंगर इंडेक्स जारी हुआ
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) दुनिया के 121 देशों को लेकर तैयार किए गए वैश्विक भूख सूचकांक में भारत अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है। हंगर इंडेक्स में भारत 107वें पायदान पर रहा है जबकि श्रीलंका 64वें, नेपाल 81वें, बांग्लादेश 84वें और पाकिस्तान 99वें स्थान पर है। दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान (109) अकेला ऐसा देश है जो इंडेक्स में भारत से भी खराब स्थिति में है। पिछले साल 116 देशों में भारत 101वें स्थान पर रहा था।























