
FIFA विश्व कप 2022: फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): FIFA विश्व कप 2022: में फ्रांस ने मोरक्को की टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को पर 2-0 से जीत दर्ज की। फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने किया। वहीं दूसरा गोल 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने दागा।
फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 में क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में हराया था।





















