
सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से गुरुवार को इसका खुलासा करने की संभावना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन से बचकर दिल्ली से बाहर चले गए हैं, उससे लगता है कि वह जांच से भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री का ईडी के दूसरे समन से बचना शराब घोटाले में शामिल होने की उनकी स्वीकारोक्ति को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि वे जानते हैं कि ईडी की जांच से यह स्थापित हो गया है कि वह शराब घोटाले के पीछे मुख्य दिमाग और घोटाले के लाभार्थी हैं।





















