Delhi CM केजरीवाल ने MCD चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
चंडीगढ़ 11 नवंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने AAP का घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली सीएम ने MCD के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ दी हैं। दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।
केजरीवाल ने कहा कि योगा रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।