Delhi CM केजरीवाल को शराब नीति मामले में बड़ा झटका
कोर्ट ने अदालत में पेश होने के लिए जारी किया आदेश
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) ED की शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। कोर्ट ने 17 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए आदेश जारी किया है। ईडी सीआरपीसी 190 के प्रोसीजर के तहत शिकायत कोर्ट में दर्ज कराई थी. शिकायत में आइपीसी 174 लगाई थी।
न्यू एक्साइज पॉलिसी से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के भेजे गए 5 समन का AAP नेता ने ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. आज इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
























