
फिलहाल, अब आतिशी का दिल्ली सरकार में कद बढ़ गया है। आतिशी पहले से ही केजरीवाल सरकार में कई विभागों को एकसाथ संभाल रहीं थीं। उनके पास शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, संस्कृति और पर्यटन व लोक निर्माण जैसे कई विभाग थे। जो अभी भी उनके पास ही रहेंगे। लेकिन अब इन विभागों के साथ ही उनके पास वित्त और राजस्व विभाग की अहम जिम्मेदारी भी होगी।
आपको यह भी बता दें कि, आतिशी AAP पार्टी की काफी चर्चित नेता हैं। राजनीति में होने के साथ-साथ आतिशी एक शिक्षक भी हैं और मनीषा सिसोदिया के साथ दिल्ली की शिक्षा पर सलाहकार के रूप में काम भी कर चुकी हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं।























