
Delhi CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने वॉल्वो बसों को दिखाई हरी झंडी
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज एक लूट बंद हो गई। पंजाब में बस माफिया को पिछली तीन सरकारों ने लूट की छूट दी हुई थी।























