CWG 2022 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंडीगढ, 13 अगस्त (विश्ववार्ता):बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घर पर मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि खिलाड़ियों संग पीएम की यह मुलाकात सुबह 11 बजे होगी. बर्मिंघम में इस बार भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, जिसमें उसने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए