
दिल्ली 2 अप्रैल (विश्ववार्ता): आइपीएल 2021 के शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने भी इस लीग में खेलने से मना कर दिया था। वो इस सीजन में सनराइडर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले थे। वहीं जोस हेजलवुड इस बार एम एस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले थे। हेजलवुड के नहीं खेलने के फैसले से सीएसके को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वो एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। अपने इस फैसले के बाद हेजलवुड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा कि, मैं पिछले 10 महीनों से लगातार बायो बबल में हूं और अब मैंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं अगले दो महीने ऑस्ट्रेलिया में अपने घर में वक्त बिता सकूं।



















