
CM भगवंत मान ने जालंधर से किया सडक़ सुरक्षा बल का शुभारंभ, हेल्पलाइन नंबर जारी
एसएसएफ बनाने वाला देश का पहला राज्य है पंजाब: सीएम मान
जालंधर मे एसएसएफ के तहत 144 हाईटेक गाडिय़ों का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएपी ग्राउंड में संबोधित किया। इसी बीच सडक़ सुरक्षा बल (एसएसएफ) की शुरुआत हुई। सीएम मान ने कहा कि अब मदद मिलने में देरी नहीं होगी। साथ में सडक़ दुर्घटनाओं में भी काफी कमी आएगी। सडक़ सुरक्षा बल में 144 वाहन और 5 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जो 30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात होंगे। इसके साथ ही पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिसने सडक़ सुरक्षा बल उपलब्ध कराया है।
इसके साथ ही नेशनल हाईवे या शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के सड़क सुरक्षा फोर्स चालान भी काटेगी। साथ में उन्होंने बताया कि यह गाड़ियां अत्याधुनिक हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है जिसका फायदा सभी आम लोगों को मिलेगा।
आज से पंजाब के सभी जिलों में सडक़ सुरक्षा फो र्स की गाडिय़ां शहर गांव और हाईवे पर दौड़ती मिलेगी। 144 सडक़ सुरक्षा फोर्स गाडिय़ों के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए और इन सभी का अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। शहर गांव और हाईवे पर किसी प्रकार की दुर्घटना या अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने में सडक़ सुरक्षा फोर्स आज से नजर रखेगी। पंजाब सरकार द्वारा पुलिस विभाग को दी जान रही यह गाडिय़ां अति आधुनिक हाईटेक तरीके से लैस है और इन गाडिय़ों के भीतर कैमरे भी लगे हुए हैं। इन गाडिय़ों की सहयता से किसी भी दुर्घटना में घायल हुए वयक्ति को हस्पताल पहुंचाने में उपयोग किया जाएगा,जिससें सही समय पर व्यक्ति का इलाज या उसकी जान बचाई जा सके।
हेल्पलाइन नंबर जारी
सडक़ सुरक्षा बल का हेल्पलाइन नंबर 112 भी जारी किया गया है, ताकि सडक़ पर किसी भी तरह की दुर्घटना के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो। सडक़ सुरक्षा फोर्स गाड़ी के पुलिसकर्मी ड्राइवर दीपक कुमार ने बताया कि शहर गांव और हाईवे के 30 किलोमीटर एरिया में आपको यह गाडिय़ां नजर आएंगी। यह गाडिय़ां सिर्फ सडक़ पर दुर्घटनाओं के लिए नहीं बल्कि अपराधी घटनाओं पर भी नजर रखेगी।
सीएम भगवंत मान का संबोधन
आज का दिन ऐतिहासिक है, सडक़ हादसे में मदद करेगी एसएसएफ
एसएसएफ बनाने वाला पहला राज्य है पंजाब, हर 30 किलो मी. पर तैनात रहेगी एसएसएफ
कपूरथला में हुई थी स्स्स्न की ट्रेनिंग, टैक्नोलॉजी से लैस 144 वाहन शामिल किए गये हैं
गांडियों की स्पीड भी चेक की जाएगी, सडक़ पर स्टंट ना करने की कोशिश करें युवा
मैरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी, सिफारिश की जरुरत नहीं
ਦੇਸ਼ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੌਕੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪੀਏਪੀ ਗ੍ਰਾਉੰਡ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ Live… https://t.co/WgmGoSP4oF
— AAP Punjab (@AAPPunjab) January 27, 2024























