
दिल्ली, : 10 फरवरी (विश्ववार्ता):: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज व पार्टी के सीनियर नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मात्र 111 दिनों के कार्यकाल के दौरान राज्य में जितने विकास कार्य किए हैं, उसकी कोई मुख्यमंत्री कल्पना भी नहीं कर सकता। वह चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे, जिसका संचालन पार्टी प्रवक्ता व एआईसीसी मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा द्वारा किया गया।





















