
CM अरविंद अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबर
गिरफ्तारी के बाद से अबतक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ- AAP सूत्र
चंडीगढ़ 3 अप्रैल ( विश्व वार्ता)तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है।
आप मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’























