
CET की परीक्षा के लिए बस बुकिंग को लेकर हरियाणा मे बवाल
दोपहर तक नहीं हुई बसों की बुकिंग
परीक्षार्थी हो रहे है परेशान
बसों का प्रबंध करना परिवहन विभाग के लिए बना सिर दर्द
अंबाला में CET एग्जाम के लिए धारा 144 लागू:
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा मे कल से सीईटी की परीक्षा प्रदेश मे होने जा रही है लेकिन इसी बीच हिसार में आज CET की परीक्षा के लिए बस बुकिंग को लेकर बवाल खडा हो गया। रोडवेज वर्कशॉप में बुकिंग के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां लडक़े-लड़कियों के लिए एक ही लाइन बनाई हुई थी। अव्यवस्था फैलने पर पुलिस कर्मचारियों ने युवाओं पर डंडे मारे। इस पर परीक्षार्थी भडक़ गए और वर्कशॉप की रेलिंग तोड़ दी। आलम ये बन गया कि रोडवेज विभाग को दोपहर 1 बजे एक बार बुकिंग ही बंद करनी पड़ी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सुबह सीधे ही विद्यार्थियों को बस में बैठाया जाएगा। भीड़ अनियंत्रित हो रही है। उधर, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। 500 मीटर के दायरे के अंदर 4 या उससे अधिक व्यक्तियों के खड़ा होने पर पाबंदी रहेगी।























