CBI के डिप्टी लीगल एडवाइजर ने की आत्महत्या
नई दिल्ली 2 सिंतबर ( विश्ववार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के डिफेंस कॉलोनी के हुडको प्लेस में सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा और शव को कब्जे में लिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि उसकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने मृतक के घर वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।