
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंचे
रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बल के जवानों और अधिकारियों का बढ़ाया हौसला
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता)बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंचे। वे अमृतसर के सैम होर्मूसजी प्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ पर आधारित फिल्म सैम बहादुर की प्रमोशन के लिए गुरुनगरी पहुंचे थे। इससे पहले वे अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर की सफलता के लिए हरिमंदिर साहिब में अरदास की। साथ ही उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने शाम को अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखी। बॉलीवुड अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इसमें वह गोल्डन टेंपल में अरदास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) का भी फैंस में खासा इंतजार है।





















