
इस वक्त की बडी खबर:सुल्तानपुर लोधी में निहंगों और पुलिस के बीच खूनी झड़प
एक पुलिसकर्मी की मौत और कई के घायल होने की खबर
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि सुल्तानपुर लोधी में पुलिस-निहंगों के बीच खूनी जोरदार झड़प हो गई है। जानकार सूत्रो के हवाले से बताया जा रहा है कि मामला इस कदर बिगड़ा कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक पुलिस की मौत और छह के घायल होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई।
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा अकाल बुंगा में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग के चलते एक पुलिस वाले की मौत हो गई। छह के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस-निहंगों में मुकाबला जारी है। इस झड़प के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।























