Asia Cup 2022: एशिया कप के मुकाबले आज से
एशिया कप 2022 की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमें इस वक्त यूएई में हैं और अपनी अपनी तैयारी भी शुरू चुकी हैं। एशिया कप का पहला मैच आज खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ने की तैयारी में है। इस बीच टीम इंडिया जहां एक और अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी, वहीं रोहित शर्मा ये भी चाहेगे कि भारतीय टीम आठवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करे, एशिया कप 2022 का संस्करण टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इसी साल टी20 विश्व कप का भी आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है। इस टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों के लिए विश्व कप की तैयारी का भी ये एक जरिया बन जाएगा। टी20 विश्व कप 2022 अक्टूबर से लेकर नवंबर तक चलेगा।






















