
AAP सुप्रीमो दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कुलदीप बिश्नोई पर कसा तंज
कहा भाजपा में केस खत्म करवाने गए हैं कुलदीप
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें कुलदीप बिश्नोई की जरूरत नहीं है। वह जहां हैं, वहीं रहें। अभी तक कुलदीप कांग्रेस में थे। मगर अब भाजपा का दामन थाम लिया है। पहले भी विधायक थे। अब भी विधायक का ही चुनाव लड़ेंगे तो वह भाजपा में क्यो गए हैं। उनके ऊपर इतने सारे केस थे कि वो अपने मामले रफा-दफा करवाने गए हैं।






















