AAP सांसद राघव चड्ढा राघव चड्ढा की राज्यसभा में सदस्यता बहाल
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता)बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया. इसे लेकर राघव चड्ढा ने बताया कि उन्हें 11 अगस्त को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि वो अपने निलंबन को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए. राघव ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है।
सदस्य बहाल होने पर राघव चड्ढा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है। मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राघव चड्ढा का निलंबन रद्द करने को लेकर बीच का रास्ता सुझाया था। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित किये जाने के मसले पर कड़ा ऐतराज जताया था. कोर्ट ने कहा था कि सदन के किसी प्रतिष्ठित सदस्य को इस तरह हमेशा के लिए निलंबित नहीं किया जा सकता. कोर्ट का कहना था कि निलंबन एक दिन या एक सत्र के लिए होता है।
























