चंडीगढ, (विश्ववार्ता): कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में 119 कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। 39 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। शहर में अब तक 2515 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
इधर, मोहाली में 132 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। पंचकूला में कोरोना के 80 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। मोहाली नगर निगम का ऑफिस सील कर दिया गया है और निगम कमिश्नर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। स्वस्थ होने के बाद 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जान गंवाने वालों में फेस-7 मोहाली निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की इंडस अस्पताल में मौत हुई है। मरीज को डायबिटीज की समस्या भी थी। खरड़ के 50 वर्षीय पुरुष की मौत ज्ञान सागर में हुई है। उसे हाइपरटेंशन की बीमारी थी। इसी के साथ मोहाली में अब तक 45 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 1019 हैं। 1206 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...