*👉चीमा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सुरक्षित जवानों के लिए केजरीवाल सरकार की तर्ज पर नीति बनाने की मांग की*
*चंडीगढ़, 15 जून 2020*आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके ने मोगा के खोसा पांडो गांव में एक सनकी अपराधी की गोलियों का शिकार हुए हवलदार जगमोहन सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की नकद सहायता राशि और परिवार के योग्य मैंबर को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा हरपाल सिंह चीमा और सरबजीत कौर माणूंके ने कहा कि यदि जगमोहन सिंह अपनी जान तली पर रख कर अपराधी प्रवृत्ति वाले गुरविन्दर सिंह का सामना न करते तो वह सनकी बदमाश न जाने कितने ओर गांव वालों और पुलिस फोर्स के जवानों का जानी नुक्सान कर देता। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जिस दिलेरी के साथ हवलदार जगमोहन सिंह ने सनकी गुरविन्दर सिंह की गोलियों का सामना किया वह काबिल-ऐ-तारीफ हैं।
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस मामले को आधार बना कर उन्होंने विपक्ष का नेता होने का नाते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को पत्र लिख कर मांग की है कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार को भी नीति बनानी चाहिए जिससे पंजाब से सम्बन्धित फौजी, अर्ध सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के किसी जवान की ड्यूटी दौरान मौत हो जाने पर उसके परिवार को तुरंत एक करोड़ रुपए और परिवार के योग्य मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाए।
‘आप’ नेताओं ने इस गोलीकांड में जख्मी हुए सीआईए इंस्पैक्टर तरलोचन सिंह और हवलदार बचन सिंह के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि सरकार इन बहादुर जवानों को तरक्की देकर सम्मान दे। इसके इलावा केस की सुनवाई तीन माह में मुकम्मल करआरोपियों को सख्त सजा यकीनी बनाए।
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਡਾਇਬੀਟੀਜ਼ ਦੇ ਨਵੇਂ ਕੇਸਾਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਲਈ ਹਵਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਨੂੰ ਘਟਾਉਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ: ਡਾਕਟਰ
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਡਾਇਬੀਟੀਜ਼ ਦੇ ਨਵੇਂ ਕੇਸਾਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਲਈ ਹਵਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਨੂੰ ਘਟਾਉਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ: ਡਾਕਟਰ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ,...