अब तक 78 लाख से ज्यादा मामले
मरने वालो का आंकडा 4 लाख 32 हजार के पार
दिल्ली, 14 जून (विश्ववार्ता): पूरी दुनिया मे कोरोनावायरस का कहर मौत बनकर बरस रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद कोरोना को मात देने वालो की संख्या मे लगातार इजाफा हुआ है। कोरोनावायरस से ठीक होने वालो की संख्या दुनिया मे बढकर 40 लाख 25 हजार 417 पर पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या दुनिया मे 78 लाख 59 हजार 048 पर पहुंच गया है। जबकि मरने वालो की संख्या 4 लाख 32 हजार 152 हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया की 7,302 संक्रमित व मौते 102 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 98 हजार 410 व मौते 8 हजार 107 व पाकिस्तान मे 1 लाख 32 हजार 405 संक्रमित व 2 हजार 551 मौते हो गई है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 21,42,224 | 1,17,527 | 8,42,921 |
ब्राजील | 8,50,796 | 42,791 | 4,27,610 |
रूस | 5,20,129 | 6,829 | 2,74,641 |
भारत | 3,21,626 | 9,199 | 1,59,597 |
ब्रिटेन | 2,94,375 | 41,662 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,90,685 | 27,136 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,36,651 | 34,301 | 1,74,865 |
पेरू | 2,20,749 | 6,308 | 1,07,133 |
जर्मनी | 1,87,324 | 8,863 | 1,71,900 |
ईरान | 1,84,955 | 8,730 | 1,46,748 |
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।