चंडीगढ़, 20 मई (विश्ववार्ता): पंजाब में कोरोनावायरस के कारण प्रदेश मे लगे कफ्र्यू और बाद मे लॉकडाउन की वहज से 2 महीने से रूका बसों का पहिया आज से दौडना शुरू हो जाएगा। सूत्रो से खबर है कि शुरुआत में बसों की संख्या सीमित होगी। अंतरराज्यीय बस सेवा पर 31 मई के बाद निर्णय होगा। बसों में क्षमता से आधे यात्री ही बैठ सकेंगे। सेनिटाइजेशन अनिवार्य होगी।