
दिल्ली, 13 मई (विश्ववार्ता):भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहचान ‘कैप्टन कूल’ के रूप में होती है। लेकिन उनके साथ खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि धोनी भी इंसान हैं और उन्होंने भी कई बार अपना आपा खोया है। यह खुलासा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में किया।
गंभीर ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी धोनी को अपना आपा खोते हुए नहीं देखा, लेकिन मैंने दो बार ऐसा देखा है। यह वर्ल्ड कप 2007 और एक अन्य विश्व कप की बात है, जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वे भी इंसान हैं और प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है।बाएं हाथ के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज कहा कि आईपीएल में चेन्नई की तरफ से अगर किसी खिलाड़ी ने खराब फील्डिंग की या कैच छोड़ा तो उन्होंने फटकार लगाई है। हां, वह बहुत शांत रहते हैं। वह दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी शांत हैं। कम से कम मेरी तुलना में तो वे काफी कूल हैं।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















