चंडीगढ़ 10 मई ( विश्व वार्ता)- हरियाणा में हुए तथाकथित शराब घोटाले के तार सचिवालय से भी जुड़े हुए हैं। शराब तस्करी के मामले का राज़ उन तीन मोबाइल फ़ोन में कैद है जो मुख्य आरोपी के घर से मिले हैं । हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज इस बात से हैरान हैं की मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कारवाही बारे कि आरोपी को कैसे पता चल गया।हरियाणा पुलिस की जॉइंट टीम ने आरोपी के चंडीगढ़ स्थित आवास पर रात को रेड की, परंतु वह फरार होने में कामयाब हो गया। उसके घर से तीन मोबाइल पुलिस के हाथ लगे हैं। इन मोबाइल नंबरों को अब पुलिस खंगालेगी, जिनसे पता लगेगा कि उसका किन लोगों से संपर्क था। पिछले कुछ दिनों में किस-किस से उसकी बात हुई है। क्योंकि इस मामले में कई बड़े प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह के तार हरियाणा सचिवालय तक जुड़े हुए हैं। सामने आया है कि वह यहां पर अक्सर अधिकारियों और अन्य लोगों से भी मुलाकात किया करता था। इसलिए सरकार की एसआईटी से पहले रोहतक आईजी संदीप खिरवार ने वहां के एसपी राहुल शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर पहले ही जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शराब तस्करी के दो जिलों में 11 मामले दर्ज हैं।
चंडीगढ़ में भूपेंद्र की गिरफ्तारी के लिए की गयी रेड के दौरान वहां से 97 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा 2 पिस्टल मिली है। गृहमंत्री अनिल विज भी यह कह रहे हैं कि यह सोचने वाली बात है कि पुलिस की रेड रात दो बजे हुई और इससे पहले भूपेंद्र कैसे निकल गया।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 16 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ...






















