चंडीगढ़, 5 मई:बहुपक्षीय शख्सियत के मालिक, सामाजिक उद्यमी, संस्कृति की रक्षा करने वाले श्री रवि सिंह आहलूवालीया को पंजाब स्टेट कमिश्नर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (पीएससीपीसीआर) का मैंबर नियुक्त किया गया है।
जागरूकता के साथ सामाजिक बदलाव लाने के मकसद को उत्साह करने हेतु उन्होंने वर्ष 2009 में पटियाला फाउंडेशन नामक की एक एनजीओ की स्थापना की, जो समाज को सकारात्मक बदलाव की तरफ ले जाने के लिए नवीन विचारों को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य रखती थी।
यह उनकी सिफऱ् लगन के कारण ही था कि पटियाला फाउंडेशन को 2018 में संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक कौंसिल के साथ विशेष सलाहकार का दर्जा दिया गया।
यह उनकी सिफऱ् एकमात्र ख़ासियत नहीं थी। उनके नवीन बाल शैक्षिक टूल ‘चिल्ड्रेन चालान बुक को एक उत्तम अभ्यास के तौर पर गिना गया और वर्ष 2020 में भारत के उप-राष्ट्रपति द्वारा प्रकाशित ‘विजऩ ऑफ अंत्योदय पुस्तक में शामिल किया गया। उनकी प्राप्तियों की लम्बी सूची अभी और लम्बे समय तक बढ़ती गई जब उनको मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में पंजाब के प्रतिष्ठित स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
एक बहुपक्षीय नामवर, बच्चों के साथ काम करना हमेशा उनका पहला प्यार रहा है। संस्कृति, विरासत की संभाल, सडक़ सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों के साथ सक्रियता से जुड़े हुए, उन्होंने स्कूलों में जागरूकता के विभिन्न प्रोग्रमों का आयोजन किया है और वह सडक़ सुरक्षा के लिए एनजीओज़ के ग्लोबल गठजोड़ के लिए एशिया के वकील हैं और सेफ स्कूल ज़ोन नीति पर सक्रियता से काम कर रहे हैं और राज्य में बच्चों के अधिकारों में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के लिए वकालत कर रहे हैं।
———-
ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦੀਆਂ ਅਫਵਾਹਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਭੰਬਲ ਭੂਸੇ ‘ਚ
ਚੰਡੀਗੜ , 28 ਅਪਰੈਲ (ਸਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਪੀ)-ਮਰਹੂਮ ਨੌਜ਼ਵਾਨ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਜੋਂ...