चंडीगढ़ (विश्व वार्ता) हरियाणा के ग्रह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज एक सुखद समाचार सुनाया। उन्होंने कहा कि राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उन पत्रकारों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है जिन के बीते बुधवार को सैंपल चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में स्थित एमएलए हॉस्टल में लिए गए थे। हरियाणा सरकार ने हर जिले में मीडियाकर्मियों के कोरोना टेस्ट करवाए हैं।
श्री विज के हस्तक्षेप पर जब पत्रकारों के सैंपल लिए जा रहे थे तो उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सैंपल दिया और कहा कि उन्होंने जागरूकता लाने के मकसद से कोरोना टेस्ट कराया था। चौटाला ने अपील की थी कि कोरोना टेस्ट कराने से किसी को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हम सब सुरक्षित रहेंगे और तभी पूरे प्रदेश को सुरक्षित रखने का काम कर पाएंगे। इसलिए सभी को जागरूक नागरिक होने का अपना फर्ज निभाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ऐसे में हमारी वजह से ये संक्रमण फैलता है तो जनता के लिए खतरा है। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना सक्रंमण के टेस्ट हो।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾ ਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਅਤੇ ਕੌਸ਼ਲ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਅਤੇ ਕੌਸ਼ਲ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ - ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ...






















