चंडीगढ़ (विश्व वार्ता ) हरियाणा की विभिन्न जिलों में दिल्ली से जमात में शामिल होकर आए जमातियों के अब ठीक होने के समाचार मिल रहे हैं। कोरोना को मात देकर पंचकूला से आज दो जमाती जब घर लौटे तो तो सभी ने तालियां बजाकर उनकी विदाई की और सरकार ने कुछ राहत की सांस ली।
पंचकूला के 2 जमातियों का दोबारा कोरोना टेस्ट हुआ और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज क्र दिया गया। दोनों कोरोनाग्रस्त जमातियों को कोरोना मुक्त होने पर ही डिस्चार्ज किया गया । इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने तालियां बजाकर दोनों जमातियों की विदाई की। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना ग्रस्त मरीज़ों के ठीक होने पर होम क्वारंटीन में रहते हुए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी दी जरूरी हिदायतें दी ।
पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल की डॉ जसजीत कौर ने दोना के ठीक होने की पुष्टि की । दोनों जमातियों के ठीक होने के बाद कइयों ने राहत की साँस ली है।पंचकूला में अब तक कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 10 कोरोनाग्रस्त मरीजों को पहले ही लगातार दो बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रखा गया है।
इस बड़ी राहत के बाद पंचकूला में अब केवल 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज बचे हैं जिनका इलाज पंचकूला के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है और उनकी हालत में भी सुधार है।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 29 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...