चंडीगढ़ ( विश्व वार्ता)-हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आढ़ती व किसानों की समस्या सुनने के उपरान्त कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश के किसान व आढ़तियों की दुर्दशा हो रही है। अनाज खरीद सेंट्रो में मूलभूत सुविधा ना होने से किसान व आढ़ती बर्बाद हो रहे हैं। हरियाणा में जगह-जगह बारिश होने के कारण किसान की गेहूं व सरसों भीग रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से बयान आया है कि 22 लाख 41 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। मगर सिर्फ गेहूं लिखने से क्या होता है गेहूं खरीदने के साथ-साथ गेहूं का उठान होना जरूरी है जो नहीं हो रहा है। प्रदेश की सभी मंडिया गेहूं से भरी हुई है। गेहूं उठान बहुत धीमी गति से हो रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को गेहूं व सरसों खरीद बारदाना, उठान व अनाज बारिश में ना भीगे उसके लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए और सरकार अपने वादे के अनुसार गेहूं खरीद का भुगतान जल्द से जल्द करें। श्री गर्ग ने कहा कि गेहूं व सरसों बेचने के लिए किसान कई-कई दिनों से इंतजार कर रही हैं और अपनी फसल की रखवाली खेत व मंडियों में कर रहे हैं। श्री गर्ग ने कहा कि यह पीक सीजन है सरकार को गेहूं व सरसों खरीद व उठान में तेजी लानी चाहिए। जो भी सरकारी खरीद एजेंसी का अधिकारी गेहूं खरीद व उठान में लापरवाही बरतें तो सरकार को उस अधिकारी के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में दिक्कत ना आए।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 29 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...





















