चंडीगढ़ (विश्व वार्ता)-): केंद्र सरकार द्धारा अपने कर्मचारियों व पेंशन भोगी कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते को अगामी जुलाई 2021तक फ्रिज किए जाने के निर्णय पर हरियाणा गर्वनमैंन्ट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन सम्बन्धित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान शिव कुमार पाराशर व मुख्य प्रैस प्रवक्ता संदल सिंह राणा ने कडे शब्दो मे निंदा की इससे कर्मचारियों व पेंशनरों को दो महीने के वेतन के साथ साथ भविष्य में भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि देश में कार्यरत तमाम केंद्र सरकार या राज्य सरकार कर्मचारी कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार के कंधे से कंधा मिला के खडा है कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने वेतन से अंशदान कटवाकर सरकार का सहयोग किया है और भविष्य में भी वेतन का अंशदान करके सहयोग के लिए तैयार है परंतु सरकार ऐसा तुगलकी फैसला देकर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है
उन्होंने बताया कि देश व प्रदेशों की सरकार में सुरक्षा विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, परिवहन विभाग व अन्य विभागो के तमाम कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशभर में जनता को सुविधाएं प्रदान कर रहे है जन स्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग का फिल्ड का कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर स्वच्छ जल आपूर्ति व सीवरेज सिस्टम को पूर्णतया सुचारू रूप से चला कर सरकार का सहयोग कर रहा है यह विभाग मुख्य मंत्री के पास है परंतु कच्चे कर्मचारियों को छह मास का बकाया वेतन आज तक नहीं दिया और न ही कोई सुरक्षा कीट प्रदान की गई सरकार मजदुरों को बिना काम किए वेतन देने व उनका आर्थिक सहयोग करने की वाहवाही लूट रही है कच्चे कर्मचारियों को वेतन न देकर भूखा मरने पर विवश कर रही है दोषी के खिलाफ कार्य वाही करके वेतन का तुरंत भुगतान करवाया जाए
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 29 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...





















