*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
कोरोना को हराना है, घर से बाहर नही जाना है


दुनिया पर कोरोना का आतंक: संक्रमितों का आंकडा बढकर पहुंचा 22 लाख के पार
मौत का आंकडा 1 लाख 54 हजार ज्यादा मौते
5 लाख 71 हजार 577 ने की घर वापिसी
दिल्ली, 18 अप्रैल (विश्ववार्ता): . दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है, अब तक 22 लाख 250 हजार 405 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 54 हजार 245 लोगो की मौत हो चुकी है। जबकि इसी दौरान 5 लाख 71 हजार 577 मरीज स्वस्थ भी हुए।
अमेरिका मे कोरोना का कहर मौत बनकर बरस रहा है यहां अब तक 7 लाख 10 हजार 021 लोग संक्रमित हो गये है, जबकि मौत का आंकडा बढकर 37 हजार 158 हो गई है, इटली मे 172, 434 संक्रमितो की संख्या, व मौते 22 हजार 745, स्पेन मे 1 लाख 90 हजार 839 संक्रमित व मौते 20 हजार 002, फ्रांस 1 लाख 47 हजार 969 संक्रमित व मौते 18 हजार 681, जर्मनी 1 लाख 41 हजार 397 व मौते 4 हजार 352 हो गई है।
वहीं कनाडा मे 31,927 लोग संक्रमित व मौते 1 हजार 310 हो गई है वहीं ऑस्ट्रेलिया 6,533 मौते 65 कोरोना से मौते हो गई है।






















